Monday, October 28, 2024

बंगला नववर्ष 2024

 राढ़ी बांधव समिति, भागलपुर ने मनाया बंगला नववर्ष। 1925 में स्थापित राढ़ी बांधव समिति की ओर से दिनांक: 28.04.2024, रविवार को अपराह्न 04:30 बजे से रात्रि 09:30 बजे तक समिति के कार्यालय में समिति के महासचिव प्रणव कुमार दास के कुशल संयोजन और समिति के अध्यक्ष दिलीप घोष की अध्यक्षता में बंगला नववर्ष समारोह मूलत: दो सत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। पहले सत्र में 'बंगला नववर्ष पर परिचर्चा' एवं दूसरे सत्र में भव्य 'कविसम्मेलन' आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंच के वरिष्ठ सदस्य गोविंद प्रसाद दास के साथ-साथ समिति के पूर्व अध्यक्ष सोमेन कुमार, दिलीप कुमार दास, समिति के कुलगीतकार एवं हिन्दी, मगही, अंगिका के कवि-गीतकार राजकुमार, हिन्दी, भोजपुरी अंगिका के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कवि डॉ.प्रेमचंद पांडेय, हिन्दी, भोजपुरी, अंगिका के चर्चित कवि एवं आकाशवाणी के पूर्व वरीय उद्घोषक डॉ.विजय कुमार मिश्र, हिन्दी और अंगिका की सुमधुरकंठी कवयित्री माधवी चौधरी को प्रथम सत्र की मंच संचालिका एवं समिति के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा कवयित्री डॉ.सुनीता घोष द्वारा मंचस्थ कराया गया।

कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष जी के साथ-साथ मंचस्थ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मंच को उद्घाटित किया गया।राजकुमार के दीप गान एवं कुलगीत गायक के उपरांत बंगला नववर्ष पर चर्चा आरंभ करते हुए कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गोविंद प्रसाद दास ने कहा कि नववर्ष मनाने का अर्थ ही है,लोगों में उत्साह को संचारित करते रहना।अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाये रखने के लिए नववर्ष को उत्सव के रूप मनाने का अर्थ ही है परंपरा से जोड़े रखना।समिति के पूर्व अध्यक्ष सोमेन कुमार ने कहा कि समिति नववर्ष को पर्व के रूप में तो मनाती ही है, इसके अलावे भी जरूरतमंदों की सहृदय सहायता भी करती है।महासचिव प्रणव कुमार दास ने नववर्ष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति समाज और राष्ट्र के हित में, कार्य करती रही है और करती ही रहेगी।इस चर्चा में मंचस्थ अतिथियों अलावे महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्षा अंजली घोष,जयदेव मजुमदार,शत्रुध्न सिन्हा, देवव्रत घोष सहित कई और वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।इस क्रम में बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबों के दिल को जीत लिया।
प्रथम सत्र की मंचसंचालिका डॉ.सुनीता घोष जी के द्वारा कविसम्मेलन के सुमधुर काव्यमय संचालन हेतु गीतकार राजकुमार को, माईक सौंप दिया गया।राजकुमार के द्वारा क्रमशः मंचस्थ उक्त वर्णित, चर्चित एवं प्रतिष्ठित कवियों/कवयित्रियों को काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया।सबों ने एक से बढ़कर एक अपनी-अपनी काव्य रचनाएँ सुना कर प्रशाल में उपस्थित सुधी श्रद्धालु श्रोताओं को आह्लादित कर ताली बजाने के लिए विवश कर दिया।इस पुनीत अवसर पर सभी कवियों एवं कवयित्रियों को माल्यार्पित कर अंगवस्त्रम्, प्रतीक चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आकर्षक एवं मनमोहक कवि सम्मेलन का काव्यमय संचालन कर अपनी सरस एवं मनोहारी गीत रचनाओं से मंचस्थ विद्वतजनों एवं प्रशाल में उपस्थित विदूषियों एवं सुधी श्रोताओं को कवि व गीतकार राजकुमार ने मंत्रमुग्ध कर दिया। फलतः समिति के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

शताब्दी वर्ष समारोह

राढ़ी बांधव समिति, तिलकामांझी, भागलपुर, ने 13 अप्रैल 2025 को परिणय भवन, आनंदगढ़, भागलपुर में शताब्दी वर्ष समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया। ...